{"_id":"5ae0876b4f1c1b390a8b68c4","slug":"five-year-old-kidnapped-murdered-and-then-rape-with-dead-body-at-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से हैवानियत, अपहरण कर की हत्या फिर शव से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से हैवानियत, अपहरण कर की हत्या फिर शव से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुष्कर्म व हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए एक नशेड़ी युवक ने पांच साल की मासूम का उसके दादा के पास से ही सोते हुए पहले अपहरण किया, फिर बच्ची के चिल्लाने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहशी ने शव के साथ दुष्कर्म भी किया।
Trending Videos
2 of 5
Child Rape
- फोटो : Demo Photo
आरोपी को पुलिस ने पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के पास नहर किनारे झाड़ियों से सड़ी गली हालत में बच्ची का शव बरामद किया। आरोपी मूलरूप से गांव धरईपुर, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। 21 अप्रैल को थाना सराय क्षेत्र के पल्ला इलाके में अपने दादा के साथ सो रही पांच साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
child rape
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची के चाचा के साथ पिछले करीब 10 दिन से रिंकू नामक युवक मिलने आ रहा था। जिस दिन से बच्ची लापता हुई, उसी दिन से रिंकू भी लापता है। बच्ची के चाचा से रिंकू लेबर चौक पर मिला था और काम दिलवाने की मांग की थी। तरस खाकर उसे काम दिलवा दिया था। पुलिस ने रिंकू की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि रिंकू गाजियाबाद में है तो पुलिस ने एक टीम वहां भेजी। पुलिस ने रिंकू को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
4 of 5
child rape
पूछताछ के दौरान रिंकू ने बताया कि उस रात बच्ची के चाचा के साथ सुलफा पीने के बाद उसने उसकी जेब से मोबाइल फोन व करीब 1500 रुपये निकाल लिए थे। आधी रात को वह फिर वापस आया और अपने दादा के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गया। वह उसे नहर किनारे झाड़ियों में ले गया। इस दौरान पैर में कांटे चुभने से बच्ची उठ गई और रोने लगी। उसने बच्ची को चुप कराने का प्रयास किया, मगर वह चुप नहीं हुई। इस पर उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर झाड़ियों में ही उसके शव के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
5 of 5
बच्ची से रेप
पुलिस ने मंगलवार आधी रात के बाद आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली बॉर्डर के पास नहर किनारे झाड़ियों से सड़ी गली हालत में बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा है। वहां फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।