फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dak Chaupal in Bawana 150 villagers

बवाना में डाक चौपाल : 150 ग्रामीणों को बीमा व बचत योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ग्रामीणों को वित्तीय सुरक्षा से जोड़ने के लिए बवाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौपाल पर शुक्रवार को पीएलआई/आरपीएलआई डाक चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें करीब 150 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिनमें 50 महिलाएं शामिल थीं। अधिकारियों ने पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई), ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) और बचत योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिल्ली उत्तर मंडल की वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीवी बालासरस्वती और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम में दिवंगत पॉलिसीधारक के परिजन सुशीला देवी को डेथ क्लेम का चेक व डुप्लीकेट पीएलआई बॉन्ड दिया गया। वहीं, वीरेंद्र, विंती और सतीश को 50 लाख रुपये कुल बीमित राशि के तीन नए पीएलआई बॉन्ड जारी किए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों से कम लागत में बेहतर सुरक्षा वाली इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। डाक विभाग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed