{"_id":"69dff5cad01c10d1410686e4","slug":"delhi-70-year-old-woman-assaulted-after-being-barged-into-her-house-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, 27 साल के आरोपी ने पानी लेने के बहाने की हैवानियत; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, 27 साल के आरोपी ने पानी लेने के बहाने की हैवानियत; गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी 27 वर्षीय युवक ने पानी लेने के बहाने पीड़िता के घर की रेकी की थी फिर जबरदस्ती घर में घुसकर घृणित कार्य को अंजाम दिया। आरोपी ने वृद्धा से मारपीट भी की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के साथ तहत 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 27 वर्षीय युवक ने पानी लेने के बहाने पीड़िता के घर की रेकी की थी फिर जबरदस्ती घर में घुसकर घृणित कार्य को अंजाम दिया। आरोपी ने वृद्धा से मारपीट भी की है। हालांकि रंजीत नगर थाना पुलिस ने दरिंदगी की इस घटना को 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी बलजीत नगर निवासी मुकेश (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रंजीत नगर थाना पुलिस को 11 अप्रैल को एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें एक 70 वर्षीय महिला के घर पर उनके साथ हुई शारीरिक मारपीट की घटना की जानकारी दी गई थी। मौके पर थानाध्यक्ष एसआई गरिमा हवलदार विकास के साथ मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता को एसवीबीपी अस्पताल, पटेल नगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिको-लीगल परीक्षण (एमएससी) कराने के बाद रंजीत नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 323/115(2)/351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। अगले दिन पीड़िता की बेटी ने पुलिस स्टेशन आकर बताया कि आरोपी युवक ने मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की फिर से मेडिकल जांच कराई गई तो दुष्कर्म की पुष्टि होने पर बीएनएस की धारा 76 भी जोड़ी गई। पीड़िता ने बयान दिए कि उसने आरोपी को पहली बार 9 अप्रैल को देखा था, जब वह पानी मांगने के बहाने उसके घर आया था। अगले दिन उसके घर में जबरन घुस आया।
सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज बारीकी से खंगाले तो घटना के समय एक संदिग्ध व्यक्ति शिकायतकर्ता के घर में घुसता नजर आया। इसके बाद आरोपी मुकेश को 14 अप्रैल को पांडव नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी दिमागी रूप से ठीक है। पुलिस उसका पुराना रिकार्ड खंगाल रही है कि आरोपी पहले तो इस तरह की वारदातों में शामिल तो नहीं रहा है।
-रोहित राजबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस
