सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The number of fire stations in Delhi will increase, vacant posts will be filled soon.

Delhi NCR News: दिल्ली में बढ़ेगी फायर स्टेशनों की संख्या, जल्द भरे जाएंगे खाली पद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी तरनजीत सिंह संधू ने गर्मी से पहले दिल्ली फायर सर्विस की तैयारी और नियमों की समीक्षा की
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) की कार्यप्रणाली, गर्मियों की तैयारी और फायर सर्विस नियमों की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ती आबादी को देखते हुए फायर स्टेशनों की संख्या बढ़ाने, खाली पद जल्द भरने और आपात सेवाओं को बेहतर तरीके से जोड़ने के निर्देश दिए।

फायर, एंबुलेंस और पीसीआर का एक ही इमरजेंसी नंबर होगा
एलजी ने फायर, एंबुलेंस और पीसीआर सेवाओं को एक साझा इमरजेंसी नंबर से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग लगने जैसी घटना में तीनों सेवाओं की एक साथ जरूरत पड़ती है, इसलिए इन्हें एक ही जगह से संचालित किया जाना चाहिए। इस बैठक में दिल्ली फायर सर्विस नियम 2010 में प्रस्तावित बदलावों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर के अब 39 सब-डिवीजन होंगे, नई भर्ती होगी
एलजी को बताया गया कि विभाग में प्रशासनिक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत जोन की संख्या 3 से बढ़ाकर 5, डिवीजन 6 से बढ़ाकर 13 और सब-डिवीजन 18 से बढ़ाकर 39 किए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने विभाग में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में खाली पदों पर चिंता जताई और कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।

दिल्ली की बढ़ी आबादी के लिहाज से बढ़ेंगे फायर स्टेशन
राजधानी में फिलहाल 71 फायर स्टेशन हैं। एलजी ने कहा कि दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ी है, इसलिए फायर स्टेशनों की संख्या भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जानी चाहिए। इस संबंध में जल्द विस्तृत योजना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed