सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man committed suicide at a hotel located in Delhi's Connaught Place area

Delhi Suicide: हाईकोर्ट के वकील ने की आत्महत्या, होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 20 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide at a hotel located in Delhi's Connaught Place area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित कनॉट प्लेस इलाके में स्थित द रॉयल प्लाजा होटल में एक युवा वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 19 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Trending Videos


प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो महावीर एन्क्लेव, दिल्ली का निवासी था और दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत करता था। पुलिस के मुताबिक, राजेश सिंह 18 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे होटल में ठहरा था। जांच के दौरान सामने आया कि उसने कथित तौर पर होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।

परिवार के बयान के अनुसार, इस मामले में किसी तरह की साजिश या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका नहीं जताई गई है। फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed