सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या: फोन चार्जर की तार से गला घोंटा, यौन उत्पीड़न की आशंका; पुराने नौकर पर शक

एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक घर में आईआरएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घरेलू सहायक पर मुख्य रूप से संदेह जताया जा रहा है।

A senior IRS official's daughter has been found dead in a house in Amar Colony area of Southeast Delhi
दिल्ली में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घरेलू सहायक पर मुख्य रूप से संदेह जताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। 

Trending Videos


मृतका के माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकले थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान घर में वारदात को अंजाम दिया गया। जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मृतका के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या गला घोंटकर की गई है और इसमें मोबाइल चार्जर के वायर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है।

इसके अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।  मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। उसकी इस तरह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। 

जांच के दौरान सामने आया है कि संदिग्ध घरेलू सहायक है, जिसकी पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसे करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार को उस पर घर के सामान से जुड़े पैसों में हेराफेरी का शक था, जिसके बाद उसे हटाया गया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी रंजिश के चलते बदला लेने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी को घटना के समय के आसपास इलाके में देखा गया है, जिससे शक और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed