सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahzad, sitting in Pakistan, extorted money from the poor in the name of Lawrence.

Terror Network: पाकिस्तान में बैठे शहजाद ने लॉरेंस के नाम पर गरीबों से भी वसूली रंगदारी, आईएसआई ने बदली रणनीति

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

वह अब तक कई कारोबारियों से रंगदारी वसूल चुका है। खास बात ये है कि रंगदारी वसूलने के लिए भारतीय युवक को निशाना बना रहा है।

Shahzad, sitting in Pakistan, extorted money from the poor in the name of Lawrence.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आईएसआई के लिए काम करने वाला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर पूरे भारत में रंगदारी वसूल रहा है। वह अब तक कई कारोबारियों से रंगदारी वसूल चुका है। खास बात ये है कि रंगदारी वसूलने के लिए भारतीय युवक को निशाना बना रहा है।

Trending Videos


पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बदली रणनीति के तहत गैंगस्टर भट्टी देश में गरीब युवाओं को अपना निशाना बना रहा है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि शहजाद भट्टी के कई गुर्गे अभी दिल्ली-एनसीआर में है और उन्हें पकड़ने लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील राजैन और धीरज महलावत की टीम ने भट्टी के जिन दो गुर्गे मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 21 वर्षीय राजवीर तथा 19 साल के विवेक बंजारा को गिरफ्तार किया है, उन्होंने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

इन्होंने बताया कि भट्टी रंगदारी के लिए भारत में खुद फोन करता है और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगता है। पंजाब के जिरकपुर में जिस क्लब मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी उसके लिए भट्टी ने ही खुद पाक से फोन किया था। रंगदारी के लिए कॉल करते समय ये वीपीएन का इस्तेमाल करता है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि भट्टी दिल्ली में रंगदारी के लिए कई कारोबारियों को कॉल कर चुका है।

गरीब युवाओं को बना रहे निशाना
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई ने अपनी रणनीति बदली है। आईएसआई के इशारे पर शहजाद भट्टी पूरे देश में गरीब युवाओं को निशाना बना रहा है। वह गरीब युवकों को पांच से दस हजार रुपये का लालच देता है और फायरिंग व ग्रेनेड हमला करवाता है। इन युवाओं को पैसा काम होने के लिए दिया जाता है। राजवीर व विवेक को भी पैसे का लालच देकर भर्ती किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहजाद भट्टी काफी युवाओं को पैसे देकर अपने गैंग में भर्ती कर चुका है।

हर काम भारतीय युवाओं से करवा रहा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार भट्टी रंगदारी के लिए सारे काम भारतीय युवाओं से करवा रहा है। जिस व्यापारी से रंगदारी वसूलनी है उसकी किसी भारतीय युवा को पैसे का लालच देकर पाकिस्तान लोकेशन मंगवाता है।

इसके बाद जिस युवक से फायरिंग करवानी है भट्टी पाकिस्तान से उसी लोकेशन को भारत में उस युवक के पास भेजता है। हथियारों के लिए भी भट्टी पाकिस्तान से भारत में लोकेशन भेजता है। फायरिंग करने वाला युवक उस लोकेशन पर जाकर हथियार लेता है। इस तरह पीड़ित से रंगदारी लेने वाला कोई और युवक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed