सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow Alert Issued for Heatwave Scorching Heat to Persist for Three Days in Delhi

हीट वेब का यलो अलर्ट जारी: आज से तीन दिनों तक झुलसाएगी गर्मी, दिल्ली वालों को झेलना पड़ेगा 44 डिग्री का टॉर्चर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद सतही और निचली स्तर की हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान और बढ़ेगा। तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी और दोपहर में लू चल सकती है। 

Yellow Alert Issued for Heatwave Scorching Heat to Persist for Three Days in Delhi
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

मौसम ने पिछले दिनों के ट्रेलर के बाद अब पिक्चर साफ कर दी है। दिल्ली आज से अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप झेलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 से 24 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 21-26 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, 26 अप्रैल से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 अधिक, 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 2.2 कम 20.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Trending Videos

रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि लोधी रोड पर 39 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर बारिश शून्य रही, जिससे गर्मी और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लू का असर बढ़ेगा, फिर राहत की उम्मीद
पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद सतही और निचली स्तर की हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान और बढ़ेगा। तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी और दोपहर में लू चल सकती है। हालांकि, 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में सप्ताहांत पर बारिश हो सकती है। दिल्ली पर इसका हल्का असर पड़ेगा, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही, 25 से 28 अप्रैल के बीच प्री-मानसून गतिविधियां दिल्ली और आसपास के इलाकों में राहत दे सकती हैं।

मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार
दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 4 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 245 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 214, नोएडा में 178 और गुरुग्राम में 175 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 130 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 198.1 और पीएम2.5 की मात्रा 61.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed