सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta Inaugurates Water ATM in Pitampura

Delhi: पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने किया वॉटर एटीएम का उद्घाटन, कार्ड से मिलेगा 20 लीटर पानी रोजाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
CM Rekha Gupta Inaugurates Water ATM in Pitampura
पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने किया वॉटर एटीएम का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एयू ब्लॉक, पीतमपुरा में 'वॉटर एटीएम' का उद्घाटन किया। साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। 

Trending Videos


सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा, 'एक साल में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से रोजाना दिल्ली की जनता को किसी न किसी रूप में नया उपहार रोजाना मिल रहा है। कभी नीति , कभी काम, कभी निर्माण और कभी प्रशासनिक सुधार के रूप में और आज एक नए ओर की कदम बढ़ाते हुए जहां पूरा देश इस समय भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है और पानी की कमी के कारण लोग परेशान थे, हमने दिल्ली में ये नया वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया है। जो एक बड़ा आरओ प्लांट है, जिसकी क्षमता हर घंटे में 2000 लीटर पानी देने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने कहा, 'इस तरह का वॉटर एटीएम कार्ड हम हर झुग्गी परिवार को दे रहे हैं। इससे वो 20 लीटर पानी रोजाना अपने घर लेकर जा सकते हैं जो कि शुद्ध पानी है। ये आरओ प्लांट लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदलने वाला है, बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है इस काम को हम और आगे बढ़ाते हुए हर एक ऐसा क्षेत्र जहां पानी की दिक्कत है उन सब तक पानी मिले इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed