{"_id":"69e85e6010b0565e5a0088af","slug":"fire-breaks-out-at-a-shoe-factory-in-narela-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: नरेला इलाके में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; दमकलकर्मी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: नरेला इलाके में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; दमकलकर्मी मौके पर
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के नरेला में एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।
जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग ए ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।
Trending Videos
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद दिल्ली दमकल की 17 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
#WATCH | Delhi: Fire breaks out at a shoe factory in Narela. Fire tenders rushed to the spot. Firefighting operations are underway. pic.twitter.com/kKGiC5r8FF
— ANI (@ANI) April 22, 2026

कमेंट
कमेंट X