सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth Shot Dead in Preet Vihar Area Over Parking Dispute

Delhi Murder: पार्किंग पर झगड़ा इतना बढ़ा कि चली गोली, प्रीत विहार इलाके में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 20 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रीत विहार स्थित पॉश कॉलोनी में रविवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नोएडा के सेक्टर-121 निवासी पंकज नैय्यर (34) के रूप में हुई है।

Youth Shot Dead in Preet Vihar Area Over Parking Dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

प्रीत विहार स्थित पॉश कॉलोनी में रविवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नोएडा के सेक्टर-121 निवासी पंकज नैय्यर (34) के रूप में हुई है। हमले के दौरान पिस्टल की बट लगने से पंकज के बड़े भाई पारस नैय्यर (43) भी जख्मी हो गए।वारदात के बाद आरोपी मौके से अपने साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर आरोपी गौरव शर्मा को मॉडल टाउन एरिया से गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पारस नैय्यर परिवार के साथ ए-144 में पहली मंजिल पर रहते हैं। इनके परिवार में पिता जीवन नैय्यर, मां शकुंतला देवी, दो शादीशुदा बहनों के अलावा पारस की पत्नी व बच्चे हैं। ए-145 नंबर का फ्लैट भी इन्हीं का है। वहीं, पंकज परिवार के साथ नोएडा सेक्टर-121 में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी दिव्या के अलावा छह साल का बेटा माइरव है। दिव्या फिलहाल छह माह की गर्भवती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार का चांदनी चौक इलाके में दुपट्टे का होलसेल का कारोबार है। आरोपी गौरव शर्मा ए-144 में अपर ग्राउंड फ्लोर पर अमित खन्ना नामक शख्स के फ्लैट में तीन माह से किराये पर रह रहा है। गौरव के पास अपनी तीन गाड़ियां (बीएमडब्ल्यू, इनोवा और फॉर्च्यूनर) हैं। बिल्डिंग में एक फ्लैट का मालिक यहां एक ही गाड़ी पार्क कर सकता है। गौरव जबरन अपनी दो गाड़ियां यहां पार्क करता है। उसकी एक गाड़ी सड़क पर खड़ी होती है। पार्किंग को लेकर अक्सर विवाद होता था।

गाड़ी हटाने को लेकर रविवार देर रात हुआ विवाद और हो गई हत्या: परिजन ने बताया कि रविवार रात को पारस अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। इस बीच पारस के एक दोस्त ने ए-144 के पास अपनी कार पार्क कर दी। रात को गौरव वहां आया तो उसने पारस को कॉल कर गाड़ी हटाने को कहा। पारस ने गौरव से कहा कि उसकी एक गाड़ी पहले से बिल्डिंग में खड़ी है। दोनों के बीच इस बात पर विवाद हुआ। फोन पर तू-तू-मैं-मैं होने के बाद पारस ने गौरव से कहा कि कोई बात नहीं वह अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी उनकी दूसरी पार्किंग ए-145 में खड़ी कर ले। गौरव ने अपनी कार वहां पार्क कर दी। इस बीच रात 12 बजे पारस घर पहुंचे। 

दोबारा उनका गौरव से गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो होने लगा। गौरव अपनी तीसरी गाड़ी ए-144 के गेट पर खड़ी करना चाह रहा था। पारस ने इसका विरोध किया। कहासुनी के दौरान पारस ने नोएडा में रह रहे पंकज को कॉल कर दिया। पंकज ने गौरव को कॉल किया तो दोनों के बीच बहस के अलावा गाली-गलौज हो गई। देर रात 2:00-2:15 के बीच पंकज नोएडा से प्रीत विहार पहुंच गए। 

 आरोप है कि वहां पर पहले से गौरव के साथ उसके दोस्त मौजूद थे। कहासुनी के दौरान अचानक गौरव ने पिस्टल निकालकर तीन-चार राउंड गोलियां चला दीं। आरोपियों ने पारस पर भी पिस्टल की बट से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर  रही है।

वर्जनपार्किंग को लेकर हुए विवाद में पंकज नैय्यर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्वी जिला पुलिस ने सेामवार आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पिस्टल बरामद करने की कोशिश की की जा रही है।  -राजीव कुमार, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed