सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder: Wife murdered three months after love marriage, husband missing

Murder: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या, पति लापता; पुलिस ने जताई गला घोंटकर मारने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती जांच में महिला के गले पर निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Murder: Wife murdered three months after love marriage, husband missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के एक कमरे में महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी तान्या (19) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से महिला का पति फिरोजाबाद, यूपी निवासी शंभु यादव (23) फरार बताया जा रहा है।

Trending Videos


शुरुआती जांच में महिला के गले पर निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि तान्या अपने पति शंभु यादव के साथ नई बस्ती, आनंद पर्वत इलाके में किराए के मकान में रहती थी। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। तीन माह पूर्व ही दोनों ने शादी करने के बाद इस मकान में किराये पर रहना शुरू किया था।

रविवार सुबह लोगों ने तान्या के कमरे का दरवाजा खुला देखा। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर तान्या का शव पड़ा था। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को आखिरी बार शंभु को देखा गया था। उसके बाद से वह गायब है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि झगड़े के दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

दो टीम आरोपी की तलाश में रवाना कर दी गई है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों को उसकी हत्या की खबर दी है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed