सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly Speaker Vijender Gupta gets Z category security

Delhi NCR News: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 6-7 धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हालिया सुरक्षा चूक के बाद जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। इसके साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा भी पूरी तरह मजबूत की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया है, जब विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर करीब 6 से 7 धमकी भरे ईमेल मिले। इन धमकियों के अलावा हाल ही में विधानसभा परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक भी सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे इंतजाम की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा की किलाबंदी शुरू
नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब विजेंद्र गुप्ता के साथ 24 घंटे विशेष सुरक्षा टीम तैनात रहेगी। उनके काफिले के साथ हर समय एक एस्कॉर्ट वाहन चलेगा। सुरक्षा टीम की कमान एक प्रभारी अधिकारी के हाथ में होगी, जबकि प्रशिक्षित कमांडो भी साथ रहेंगे। वहीं, दिल्ली विधानसभा परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर ऑटोमेटिक बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं, ताकि आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की जांच अनिवार्य रूप से हो सके। इसके अलावा परिसर में सीआरपीएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम वाहन समेत तैनात कर दी गई है।

अध्यक्ष और विधानसभा की सुरक्षा अहम
विधानसभा सचिवालय की ओर से कहा गया है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष और विधानसभा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed