{"_id":"6a051f7805b5b7b96004ec7c","slug":"delhi-cm-rekha-gupta-said-saving-fuel-is-now-a-national-responsibility-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-ईंधन बचाना अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-ईंधन बचाना अब राष्ट्रीय जिम्मेदारी, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन बचाना और सार्वजनिक परिवहन को अपनाना देशहित में जरूरी कदम है।
CM Rekha Gupta
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से कार पूल, मेट्रो और बसों का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन बचाना और सार्वजनिक परिवहन को अपनाना देशहित में जरूरी कदम है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने ईंधन बचत को लेकर कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी अब जरूरत के मुताबिक ही सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों का मजबूत नेटवर्क मौजूद है, जिसकी पहुंच पूरे एनसीआर तक है। ऐसे में लोग अगर निजी गाड़ियों की जगह मेट्रो, बस और कारपूल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा।
ये केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जितने ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन अपनाएंगे, उतना ही बड़ा असर दिखाई देगा। सरकार विभागीय कामकाज में भी वाहनों की संख्या सीमित कर रही है। ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का इस्तेमाल करें और ऑफिस आने-जाने में कारपूलिंग को बढ़ावा दें।