{"_id":"69954ae36ffd276c55060a36","slug":"delhi-dwarka-accident-sahil-died-of-fractures-to-his-head-and-several-ribs-according-to-a-postmortem-report-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: 'सिर और कई पसलियों में फ्रैक्चर', सामने आई साहिल की मौत की वजह; नाबालिग के पिता ने कहा सॉरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: 'सिर और कई पसलियों में फ्रैक्चर', सामने आई साहिल की मौत की वजह; नाबालिग के पिता ने कहा सॉरी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार
देश की राजधानी दिल्ली में बाइक सवार युवक को एसयूवी गाड़ी से टक्कर मार दी। हादसे में मारे गए साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। मृतक युवक की मां ने वीडियो में आरोप लगाए हैं, वहीं, आरोपी नाबालिग चालक के पिता ने कहा है कि मैं शर्मिंदा हूं।
Delhi dwarka Accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
फरवरी की शुरुआत में द्वारका में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाली एसयूवी गाड़ी के अंदर से शूट किया गया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टक्कर का वह पल देखा जा सकता है। हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की जान चली गई थी।
क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई मौत
साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि साहिल की मौत बहुत जोरदार हादसे में लगी गंभीर क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई। टक्कर लगने की वजह से उसके सिर, कई पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर हो गया था।
पुलिस ने द्वारका दक्षिण थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी से बोर्ड की उसकी दसवीं की परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दी गई है।
Trending Videos

'मेरे 23 वर्षीय बेटे की जान ली...'
उधर, सोशल मीडिया पर बाइक सवार साहिल की मां ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि 17 वर्षीय लड़का लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके पास लाइसेंस नहीं था। 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के निकट उस कार से दुर्घटना हुई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रील बनाने के लिए कथित लापरवाही भरे स्टंट ने न केवल मेरे 23 वर्षीय बेटे की जान ली, बल्कि उससे जुड़े मेरे सारे सपने भी छीन लिए।

दुर्घटनाग्रस्त कारें और साहिल की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसयूवी चालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे एक सुधार गृह भेज दिया गया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। वायरल वीडियो में किशोर चालक को गाड़ी मोड़ते हुए और दोनों ओर पार्क की गई कारों वाली सड़क पर घुसते हुए दिखा है, जिसमें बहुत संकरा रास्ता है। कार में मौजूद किशोर चालक की बहन ने यह क्लिप बनाई।
साहिल की बाइक और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
अचानक दूसरी लेन पर एक पीली बस नजर आती है और जब कार तथा बस एक दूसरे के पास से निकल रहे हैं, तभी बस के पीछे से एक बाइक आती है और कार एवं बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो जाती है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच एक अहम सबूत के तौर पर की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना की वजह क्या थी।
साहिल धनेशरा की मां ने मांग की है कि नाबालिग ड्राइवर पर एक वयस्क की तरह केस चले और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिन्होंने उसे गाड़ी चलाने की इजाजत दी। नाबालिग के पिता ने हादसे के लिए "सॉरी" कहा साथ ही "अफसोस" भी जाताया। उन्होंने दावा किया कि हादसे वाले दिन वह दिल्ली में नहीं थे।
आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता
- फोटो : ANI
आरोपी नाबालिग के पिता बोले... शर्मिंदा हूं
द्वारका साउथ इलाके में नाबालिग की कार से हादसे में एक युवक की मौत के मामले में आरोपी के पिता नरेंद्र सिंह ने बेटे की हरकत पर शर्मिदा होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हादसा अनजाने में हुआ है। उनके दिल्ली में रहने के दौरान बेटा इस तरह से गाड़ी लेकर नहीं निकलता था। वह भी बच्चे के पिता हैं और बच्चे की मौत के दुख से पूरी तरह वाकिफ हैं। पीड़ित परिवार से बेटे की गलती के लिए माफी मांगी है।

पिता ने बताया कि वह घटना वाले दिन दिल्ली में नहीं थे। उन्हें पत्नी और पुलिस से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे। उन्हें पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि आपके बेटे ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है, जिसकी मौत हो गई है। नाबालिग के पिता ने कहा कि उनकी गाड़ी पर जो चालान हैं वह उनके बेटे का नहीं बल्कि उनके चालक का है।
उन्होंने कहा कि मेरे दिल्ली में नहीं रहने की वजह से उनका बेटा गाड़ी लेकर बाहर निकला था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनका बेटा डिप्रेशन में है। पुलिस ने हादसे के बाद उसे अदालत में पेश किया था।