सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weathe Update Yellow alert issued for rain in Delhi today

मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा और बूंदाबांदी, ट्रैफिक की रफ्तार धीमी; बारिश का यलो अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Feb 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई है। 

Weathe Update Yellow alert issued for rain in Delhi today
गुरुग्राम में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम पलट गया है। फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को बादलों ने घेर लिया है, कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के अधिक खराब रहने की चेतावनी जारी की, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है।

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी की खबरें आ रही हैं। जिसके चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में फरवरी महीने में चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.2, आया नगर में 13.8, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 15.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा
हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखी जाएगी। लेकिन, 18 और 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही, 19 से लेकर 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed