{"_id":"6a16068dc9e3ac37780327f1","slug":"delhi-fire-a-four-story-building-in-rohini-was-filled-with-smoke-after-a-fire-broke-out-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: रोहिणी में आग लगने पर धुएं से भर गई चार मंजिला बिल्डिंग, चीख-पुकार के बीच चला राहत और बचाव का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: रोहिणी में आग लगने पर धुएं से भर गई चार मंजिला बिल्डिंग, चीख-पुकार के बीच चला राहत और बचाव का काम
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार
पब्लिक ने किसी तरह एक युवक को पहली मंजिल से नीचे उतार लिया जबकि अन्य 22 लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया। आग से आशीष (27) और अतुल दुबे (26) मामूली रूप से झुलस गए।
समय पर मदद न होती तो बड़ा हादसा होता...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके में मंगलवार सुबह चार मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लगने से अफरी-तफरी मच गई। पार्किंग से आग की लपटे और धुआं ऊपरी मंजिलों की ओर बढ़ा तो 23 लोग ऊपर फंस गए। शोर-शराबे के बीच पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
गनीमत यह रही कि ऊपरी फ्लोर पर फंसे कई लोग छत पर पहुंच गए जबकि कुछ लोग इमारत की बालकनी में खड़े होकर मदद की गुहार लगाने लगे। पब्लिक ने किसी तरह एक युवक को पहली मंजिल से नीचे उतार लिया जबकि अन्य 22 लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया। आग से आशीष (27) और अतुल दुबे (26) मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग के डीओ राजेंद्र अटवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 7.06 बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की खबर मिली। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां, गली नंबर-5, श्मशान घाट रोड, विजय विहार फेज-2 पहुंच गई। यहां चार मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लगी थी। आग ने नीचे खड़ी बाइक व दूसरे वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया था।
Trending Videos
अधिकारी ने बताया कि 200 गज इमारत में हर फ्लोर पर 50-50 गज के चार फ्लैट मौजूद हैं। ग्राउंड फ्लोर पर भी एक फ्लैट है। आग लगते ही धुआं जीने के रास्ते ऊपरी फ्लोर पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे तो कुछ लोग बालकनी में आ गए।
राजेंद्र अटवाल ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने 22 लोगों को सुरक्षित निकाला है। पुलिस की टीम आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आकर 3 स्कूटी, 2 बाइक, कुछ साइकिल व अन्य सामान जल गए। आग इमारत के बिजली के पैनल में लगी।
समय पर मदद न होती तो बड़ा हादसा होता...
अधिकारियों का कहना है कि समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग और बढ़ती तो ऊपर मौजूद लोग मुसीबत में आ सकते थे। अमूमन इमारत में 60 से 70 लोग मौजूद रहते हैं। लोगों ने दमकल के समय पर पहुंचने पर राहत की सांस ली। हालांकि पड़ोसी भी लोगों को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे थे।
हरि नगर में लगी आग, एक शख्स झुलसा, हालत नाजुक...
हरि नगर में सोमवार रात एक घर में पीएनजी पाइपलाइन में धमाका होने से तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से विजय कुमार (42) नाम का व्यक्ति झुलस गया। 85 फीसदी झुलसने की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दमकल विभाग के मुताबिक सोमवार रात 10.20 बजे सुभाष नगर के मकान में आग लगने की खबर मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। रात 11.10 बजे आग पर काबू पा लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि पीएनजी पाइपलाइन में धमाका हुआ था, जिससे आग भूतल और तीन मंजिला इमारत में फैल गई। राजौरी गार्डन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।