सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too

Delhi Flood News: यमुना में उफान... कालिंदी कुंज में घुसा पानी; बाढ़ पीड़ितों से मिले अरविंद केजरीवाल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 08:57 AM IST
सार

दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। आज सुबह पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अभी भी ऊपर है। 

विज्ञापन
Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too
बाढ़ पीड़ितों से मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/aap
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुराने लोहे के पुल की सड़क तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। कुछ समय तक स्थिर रहने के बाद अब धीरे-धीरे इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए तस्वीर ली गई। जहां लगातार बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Trending Videos

Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too
पुराना लोहे का पुल - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में उफान पर यमुना
लगातार बारिश के बाद यमुना नदी के उफान पर आने और खतरे के निशान को पार करने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाढ़ के पानी को बाहर निकालने के लिए वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में मशीनें लगाई गईं। वहीं यमुना का पानी कालिंदी कुंज इलाके में भी पहुंच गया है।
 

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लगा जाम
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 207.33 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, खतरनाक स्तर 205.33 मीटर और हाई फ्लड लेवल 208.66 मीटर है। बता दें कि कश्मीरी गेट इलाके में बाढ़ का पानी आने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too
दिल्ली की मोनेस्ट्री मार्केट में रेस्क्यू - फोटो : पीटीआई

दिल्ली समेत एनसीआर में भी बाढ़ का खतरा
सिविल लाइंस इलाके में स्थित मोनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा हुआ है, क्योंकि यमुना नदी उफान पर है। शहर के कुछ हिस्सों में घुस गई है। भारी बारिश के बाद यमुना नदी के उफान पर आने और शहरों में प्रवेश करने से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। नोएडा सेक्टर 135 में यमुना का पानी पहुंच गया है।
 

Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too
यमुना बाजार का इलाका बाढ़ की चपेट में - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के इन इलाकों में हालात खराब
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में बाढ़ का 4 से 10 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई और कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यमुना का पानी धीमा ही सही लेकिन कम होना शुरू हो गया है।

आज इतना है यमुना में जलस्तर



बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर करीब 5 सेमी नीचे चला गया। यमुना के पास आउटर रिंग रोड को पार कर बाढ़ का पानी बेला रोड सिविल लाइंस की रिहायशी कॉलोनियों को भी आगोश में ले चुका है। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। अधिकतर घरों से निकलकर लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। कॉलोनी में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। यमुना बाजार पहले दिन से डूबने लगा था बृहस्पतिवार को यहां करीब 7 फीट तक पानी भर गया। यहां बनाए गए राहत शिविरों को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too
दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

यमुना का वेग ज्यादा, घटने की गति धीमी
यमुना का वेग अभी बहुत ज्यादा है और पानी घटने की गति धीमी है। वजीराबाद से ओखला बैराज तक यमुना का डाउन स्ट्रीम क्षेत्र माना जाता है। मौजूदा समय हथिनीकुंड बैराज से करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है जबकि दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से करीब 2 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे बाहर निकल रहा है इसलिए पानी की गति दिल्ली में बहुत ज्यादा है। पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुबह से शाम तक केवल 5 सेमी घटा पानी
बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे इस सीजन का सबसे अधिक जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया जो शाम पांच बजे तक 207.43 मीटर रह गया। दिन में पानी नहीं बढ़ा।

सीवर ओवर फ्लो की बढ़ रही समस्या
जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में यमुना में गिरने वाले नालों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। अब स्थिति ये है कि घरों से और लगातार हो रही बारिश से निकलने वाला शहर का पानी निचले इलाकों में सीवर से ओवरफ्लो होने लगा है। यदि बाढ़ की स्थिति इसी तरह बनी रही तो दिल्ली के रिहायशी इलाके डूबने शुरू हो जाएंगे।

बृहस्पतिवार को पुराने रेलवे ब्रिज पर स्थिति
सुबह 07:00 बजे, जलस्तर: 207.48
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 143,184 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 2,40,002 क्यूसेक

सुबह 08:00 बजे, जलस्तर: 207.47
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 142,604 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 240,002 क्यूसेक

शाम 05:00 बजे, जलस्तर: 207.43
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 137,416 क्यूसेक
वज़ीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 244,478 क्यूसेक

रिलीफ कैंप में रह रहे लोगों से मिले अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रिलीफ कैंप का दौरा किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात है। ज्यादातर इलाकों में पानी भरा है। लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं और यहां भी तमाम परेशानियां है। खाने और पानी का ठीक इंतजाम नहीं है। आगे कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। क्योंकि बीजेपी सरकार ने डिस्लिटिंग नहीं कराई थी। दिल्लीवालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगे कहा कि उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही हो रही है। केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 


दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में दीवार गिरी, ड्राइवर घायल
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 की आर ब्लॉक में एक पुरानी दीवार गिरने से हादसा हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि टाटा टेलीकॉम और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से देखरेख की जाने वाली करीब 30-35 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में एक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा दीवार के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed