सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government should have taken a decision in the interest of farmers earlier: Congress

दिल्ली सरकार ने किसानों के हित में पहले लेना चाहिए था फैसला : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने गेहूं खरीद को लेकर दिल्ली सरकार की हालिया घोषणा पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों के हित में देर से लिया गया फैसला बताया है। डॉ. कुमार ने कहा कि निर्णय समय पर लिया जाना चाहिए था, क्योंकि अब तक करीब 85 प्रतिशत किसान गेहूं की फसल बाजार में बेच चुके हैं। ऐसे में सरकार की घोषणा का वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में खुले बाजार में गेहूं का भाव लगभग 2700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान से जुड़े हालात के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस स्थिति में किसान कम दाम पर सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल बेचने के लिए इच्छुक नहीं होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने सरसों की फसल को भी एमएसपी पर खरीदने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेखा गुप्ता के उस बयान की आलोचना की, जिसमें कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की गई थी। डॉ. कुमार ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि सरकार को बयानबाजी के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed