सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: Heat wave alert today, temperatures expected to hover between 42-44 degrees Celsius

Delhi Weather: आज और कल लू का अलर्ट, तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Delhi Weather: Heat wave alert today, temperatures expected to hover between 42-44 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Trending Videos


26 से बदलेगा मौसम
इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बीते साल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था, जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है।

बृहस्पतिवार रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री तक दर्ज हुआ। पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड में 41.4 डिग्री तक तापमान रहा। गर्मी के तेवर भले ही कड़े रहे हों लेकिन लू अभी नहीं चली। हालांकि, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जरूर परेशान कर दिया। बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed