सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants shot a young man in the early Morning

Delhi: बदमाशों ने तड़के एक युवक को गोली मारी, मौके से तीन खोके मिले, हमलावरों की तलाश में पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

करोलबाग में शुक्रवार तड़के रोहित नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Miscreants shot a young man in the early Morning
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के करोलबाग इलाके में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को तुरंत पास के लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह बयान देने की हालत में नहीं है। घायल युवक की पहचान थान सिंह नगर आनंद पर्वत निवासी रोहित के रूप में हुई है। 

Trending Videos


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 3.55 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल से एक युवक को गोली लगने के बाद भर्ती किए जाने की जानकारी मिली थी। छानबीन में पता चला कि फैज रोड के कालका दास चौक पर अज्ञात हमलावरों ने रोहित पर गोलीबारी की है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से तीन खोखे समेत कई साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed