{"_id":"69ea94ebda2420ba0f0346c3","slug":"noida-protest-blueprint-of-noida-violence-found-in-himanshu-s-diary-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Protest: हिमांशु की डायरी में मिला नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट, कॉलेज के छात्रों का करता था ब्रेनवॉश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Protest: हिमांशु की डायरी में मिला नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट, कॉलेज के छात्रों का करता था ब्रेनवॉश
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस व एसटीएफ की जांच में पता चला है कि मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हिमांशु ठाकुर के घर से डायरी मिली है। इसमें नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट है। इसके अलावा कई राज्यों में होने वाले आंदोलनों का भी जिक्र है।
फ्लैग मार्च करती पुलिस, फाइल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस व एसटीएफ की जांच में पता चला है कि मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हिमांशु ठाकुर के घर से डायरी मिली है। इसमें नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट है। इसके अलावा कई राज्यों में होने वाले आंदोलनों का भी जिक्र है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है, इस डायरी से कई अहम जानकारी मिली है।
Trending Videos
एसटीएफ ने तमिलनाडु से मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद 19 अप्रैल को सहयोगी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया था। हिमांशु मूलरूप से उधमसिंह नगर का है और मजदूर बिगुल दस्ता के लिए काम करता है। हिमांशु के शालीमार गार्डेन स्थित घर से डायरी मिली है। इसमें नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में पता चला है कि हिमांशु व इसके साथी दिल्ली विवि से लेकर अन्य कॉलेज व विश्वविद्यालयों में छात्रों का ब्रेनवॉश करते थे। छात्रों के पीछे ये लोग और इनका संगठन लग जाता था और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के िलए प्रेरित करता था। इस तरह से इन लोगों ने कई छात्रों को नोएडा व अन्य शहरों में हुए श्रमिक आंदोलनों में जोड़ा। नोएडा में भी कई छात्रों को लेकर ये लोग आए थे।

कमेंट
कमेंट X