सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi shamed: The accused was trying to flee to Rajasthan after the incident

दिल्ली शर्मसार: वारदात के बाद राजस्थान भागने की फिराक में था आरोपी, स्टेशन पहुंचा तो जा चुकी थी ट्रेन

शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने बताया है कि करीब 8.30 बजे के आसपास पालम रेलवे स्टेशन से अलवर, राजस्थान के लिए एक ट्रेन जाती है। हालांकि राहुल के पहुंचने से पहले ही ट्रेन निकल गई।

Delhi shamed: The accused was trying to flee to Rajasthan after the incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपी राजधानी छोड़कर अलवर भागने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के अलवर से एक ईको वैन में सवार होकर आरोपी आस्था कुंज पहुंच गया। जब तक आईआरएस अधिकारी और उनकी पत्नी अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी ने घर के पास छिपकर उनके जाने का इंतजार किया। दोनों के जाने के करीब 19 मिनट बाद आरोपी सीढ़ियों के रास्ते 6.39 बजे घर पहुंचा। करीब 41 मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी 7.20 बजे घर से निकल गया। 

Trending Videos


घर से बाहर निकलकर वह आस्था कुंज पार्क पहुंचा। वहां आरोपी कुछ देर बैठा रहा। इसके बाद वह नेहरू प्लेस पहुंचा। वहां उसने बिना बुक किए ही एक कैब चालक को हाथ का इशारा करके रोका। उसने कैब चालक से पालम रेलवे स्टेशन चलने के लिए कहा। बदले में कैब चालक ने जो भी रकम मांगी आरोपी एकदम देने का तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया है कि करीब 8.30 बजे के आसपास पालम रेलवे स्टेशन से अलवर, राजस्थान के लिए एक ट्रेन जाती है। हालांकि राहुल के पहुंचने से पहले ही ट्रेन निकल गई। आरोपी करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन से निकला। बाद में करीब 10 बजे वह द्वारका के एक ओयो होटल पहुंचा।

उसने होटल प्रबंधन से आईडी न होने की बात की। शुरुआत में उसे मना कर दिया गया, लेकिन बाद में उसे कमरा दे दिया गया। आरोपी करीब साढ़े 9 घंटे तक कमरे में रुका रहा। इस दौरान उसने दोपहर को खाना मंगाकर खाया। आरोपी को यकीन था कि पुलिस अब तक उसके पीछे पड़ गई होगी और उसकी तलाश कर रही होगी। 

आरोपी ने यह भी कहा कि दिल्ली आने से पहले रात को उसने अपने दोस्त का चार्जिंग में लगा फोन चुरा लिया था। आरोपी ने उस मोबाइल के दोनों सिम को निकालकर फेंक दिया था। होटल पहुंचने पर आरोपी ने होटल के वाईफाई से मोबाइल को कनेक्ट कर लिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम की मदद से गुरुग्राम में रहने वाले अपने एक कजिन से संपर्क किया। 

इंस्टाग्राम व वाईफाई की लोकेशन से पकड़ा गया
इंस्टाग्राम और वाईफाई की लोकेशन से आरोपी के द्वारका होने का पता चला। पुलिस की टेक्निकल सर्विलांस टीम को इसकी भनक लगी और वह होटल तक पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी के रूट का पता चला। टीम ने शाम करीब 7.30 बजे आरोपी को ओयो होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अब तक 6800 रुपये ही खर्च किए हैं। उसके पास से डेढ़ लाख से अधिक की रकम बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed