{"_id":"6a25d6c2e06806a9380203b5","slug":"delhi-hotel-fire-death-toll-rises-to-22-another-foreigner-hospitalized-succumbs-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Hotel Fire: मृतकों की संख्या 22 हुई, अस्पताल में भर्ती एक और विदेशी ने तोड़ा दम, कई घायल अभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Hotel Fire: मृतकों की संख्या 22 हुई, अस्पताल में भर्ती एक और विदेशी ने तोड़ा दम, कई घायल अभी गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक की शिनाख्त नाइजीरिया निवासी ओकेले के रूप में हुई है। शनिवार देर रात को ओकेले ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है।
शनिवार देर रात को ओकेले ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मालवीय नगर के होटल फ्लोरिश स्टे में तीन जून को लगी आग में झुलसे एक और विदेशी नागरिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नाइजीरिया निवासी ओकेले के रूप में हुई है। शनिवार देर रात को ओकेले ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है।
अस्पताल में कई और मरीजों की हालत अभी गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में ओकेले बुरी तरह झुलस गए थे। पहले उनको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर होने पर उनको सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बता दें कि 3 जून को हुए हादसे में कई विदेशी समेत करीब 49 लोगों को होटल से निकाला गया था। इनमें से 21 लोगों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइया केशव नेगी को लेकर होटल पहुंची पुलिस
मालवीय नगर हादसे में गिरफ्तार किए गए होटल के रसोइया केशव सिंह नेगी को लेकर दिल्ली पुलिस रविवार को घटना स्थल होटल फ्लोरिश स्टे पहुंची। यहां पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने सीन रीक्रिएट किया। टीम पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि घटना वाले दिन क्या-क्या हुआ था। इसके अलावा होटल मौजूद कर्मचारियों की क्या प्रतिक्रिया थी। केशव से पहले पुलिस होटल मालिक लवकेश बजाज को भी गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पुलिस को अकाउंटेंट कम मैनेजर जय मिश्रा की तलाश है।
Trending Videos
दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने कई घंटों तक घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आग लगने के शुरुआती बिंदु, धुएं के फैलाव, कर्मचारियों की गतिविधियों और बचाव प्रयासों से जुड़े पहलुओं को दोबारा खंगाला। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग लगने के बाद कर्मचारियों ने क्या किया। रसोइया का दावा है कि उसने आवाज लगाकर लोगों को जल्दी होटल से निकलने के लिए कहा था, लेकिन जैसे ही आग भड़की वह खुद जान बचाकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि उसने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना नहीं दी। इस बीच आग भड़क गई और 22 लोगों की जान चली गई।
....तो क्या एयर फ्रायर से लगी होटल में आग
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि होटल के किचन में मौजूद एयर फ्रायर से आग भड़की थी। इसके बाद आग और धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। पुलिस को पता चला है कि हादसे के समय होटल में महज तीन कर्मचारी ही मौजूद थे। इसमें भी एक कर्मचारी छत पर सो रहा था। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आग लगने के बाद होटल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच क्या बातचीत हुई और आपात स्थिति से निपटने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए। पुलिस घटना स्थल की टाइम लाइन भी तैयार कर रही है।
रसोइया ने कहा कि उसने नहीं बंद की मेन लाइन
पुलिस की पूछताछ में रसोइया केशव सिंह नेगी ने खुलासा किया है कि आग लगने के बाद उसने होटल की मेन बिजली सप्लाई को बंद नहीं किया था। दरअसल बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से कमरों के इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे बंद हो गए और लोग अंदर ही कैद हो गए। शुरुआत में दावा किया जा रहा था कि केशव ने आग लगते ही बिजली बंद कर दी। केशव के इंकार के बाद पता लगाया जा रहा है कि आखिर बिजली किसने बंद की, जिसकी वजह से हादसा और बड़ा हो गया।