फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man abducted while returning from court in Mathura recovered safely; seven accused arrested.

Delhi NCR News: मथुरा में अदालत से लौटते समय अगवा दिल्ली का व्यक्ति बरामद, सात गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के विवाद ने लिया अपहरण का रूप, 1.20 करोड़ की फिरौती की साजिश नाकाम
विज्ञापन

ध्यानार्थ--मथुरा, यूपी के लिए उपयोगी।
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मथुरा में अदालत में पेशी के बाद अगवा हुए दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस ने फिरौती के लिए उसका अपहरण करने के आरोप में सात आरोपियों संतोष, आर. गुनाशेखर, केसवनम, पी. अरुण, विनोद, रोहन और गजराज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों से 1.20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्होंने परिवार से 80,000 रुपये भी वसूल लिए, लेकिन इसके बाद भी लगातार और पैसे की मांग करते रहे। बाद में दिल्ली पुलिस ने मथुरा पहुंचकर पीड़ित को मुक्त कराया।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांडिया ने बताया कि उन्होंने 2022 और 2023 में बुराड़ी निवासी राजन रंजन मिश्रा को अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये दिए थे। जब उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं किए गए, तो मथुरा में राजन रंजनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। वर्ष 2025 में धोखाधड़ी के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था, बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 23 जुलाई को मिश्रा मथुरा में अपने खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की सुनवाई में शामिल होने गया था। आरोप है कि अदालत के बाहर से आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया, ताकि उससे बकाया राशि वसूल सकें। पीड़ित के घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने अगले दिन बुराड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके कुछ समय बाद उसे उसके पति के फोन से कॉल आने लगी।पुलिस के अनुसार फोन करने वालों ने दावा किया कि उन्होंने मिश्रा का अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के लिए 1.20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बुराड़ी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र रतूड़ी की टीम ने जांच के दौरान ऐप आधारित सेवा के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के मोबाइल फोन की लोकेशन का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed