फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro shuts 11 stations amid Jantar Mantar protest call

दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी का बड़ा फैसला, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Fri, 02 Oct 2026 09:13 AM IST
Vijay Singh Pundir पीटाआई, नई दिल्ली
पीटाआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 02 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीआमआरसी) ने 11 स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद कर दिए हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Metro shuts 11 stations amid Jantar Mantar protest call
Delhi Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शन की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर समेत 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया है। 

विज्ञापन

इन मेट्रो स्टेशन पर बंद की गई प्रवेश और निकास की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। उधर, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जंतर मंतर पर बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

गुरुवार को किसी भी आम व्यक्ति को जंतर मंतर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जनपथ की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। पैदल आने वाले लोगों को भी बैरिकेड के आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। 


वामदलों के छात्र संगठन निकालेंगे जंतर-मंतर तक मार्च
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। संगठन के एक सदस्य ने बताया कि प्रस्तावित मार्च के लिए दोनों संगठनों को अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद वे बड़ी संख्या में जंतर-मंतर की ओर बढ़ेंगे। मार्च में करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed