Live
जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
{"_id":"6abf398b1c4dee00880ac8ce","slug":"delhi-jantar-mantar-protest-live-opposition-s-protest-against-the-election-commission-2026-10-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 02 Oct 2026 12:01 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:01 PM IST
खास बातें
चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:00 PM, 02-Oct-2026
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।#WATCH | Delhi Police Commissioner Anurag Kumar reviews active security arrangements at Jantar Mantar protest site along with senior police officials. pic.twitter.com/UE1gRmdOJr
— ANI (@ANI) October 2, 2026
11:57 AM, 02-Oct-2026
बाराखंबा मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर पोस्ट किया है कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
11:44 AM, 02-Oct-2026
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
आइसा, एसएफआई के करीब 100 कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ कूच करने की कोशिश करने लगे। पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है।11:36 AM, 02-Oct-2026
उन्हें शर्म आनी चाहिए: सांसद मनोज झा
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाजत की जरूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है।"'क्या वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे?' के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल!... पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएंगे।"
10:51 AM, 02-Oct-2026
बैरिकेडिंग से घिरा हुआ जंतर-मंतर
जंतर-मंतर को बैरिकेडिंग से घिरा हुआ है। हालांकि, आम लोगों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं की गई है। पुलिस ने संभावित भीड़ को देखते हुए केंद्रीय दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। साथ ही, कई इलाकों में यातायात संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के बीच कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद किए गए हैं।10:49 AM, 02-Oct-2026
इंटरनेट सेवा बंद, जंतर मंतर पर भारी सुरक्षाबल तैनात
जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट सेवा बंद की गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, इलेक्शन कमीशन छावनी में तब्दील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 AM, 02-Oct-2026
सौरभ भारद्वाज बोले- हमारे नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल
हिरासत में लिए जाने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मैं यहां पर अकेला आया हूं। इस समय मेरे घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं। हमारे तमाम नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। मैं हमारे देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब मैं बिना किसी वाहन के, पुलिस के जंतर-मंतर से मेट्रो से पहुंच सकता हूं तो आप भी आ सकते हैं। तमाम युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि जब मैं पहुंच सकता हूं तो आप भी पहुंच सकते हैं। आइए, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहिए।"
10:35 AM, 02-Oct-2026
सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई
चुनाव आयोग के खिलाफ संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीडियो निजामुद्दीन इलाके के पास से है जहां पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं।10:30 AM, 02-Oct-2026
जगह-जगह बैरिकेड, धारा 163 लागू
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि नई दिल्ली जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं।10:28 AM, 02-Oct-2026