Live
जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद
{"_id":"6abf398b1c4dee00880ac8ce","slug":"delhi-jantar-mantar-protest-live-opposition-s-protest-against-the-election-commission-2026-10-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 PM IST
खास बातें
चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:09 PM, 02-Oct-2026
पुलिसकर्मी के घायल होने के सवाल पर बोले नई दिल्ली के डीसीपी
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी के घायल होने के बारे में पूछे जाने पर नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, 'कुछ लोगों को चोटें आई हैं; हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।"01:24 PM, 02-Oct-2026
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही पुलिस
प्रदर्शनकारी जंतर मंतर रोड से जंतर मंतर की तरफ लगातार बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उन्हें बार-बार खदेड़ रही रही है।
विज्ञापन
12:50 PM, 02-Oct-2026
100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इसस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।12:38 PM, 02-Oct-2026
आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में
जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम एक हिंदुस्तानी की आवाज बुलंद करने आए हैं। इस देश में सरकार चुनने वाली आम जनता है, सरकार खुद से नहीं बनती, तो हमारे वोट क्यों काटे जा रहे हैं?"दिल्ली: जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। pic.twitter.com/OvRohlu9u9
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 2, 2026
12:37 PM, 02-Oct-2026
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया
जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया।दिल्ली: जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/OYVKmiK9cx
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 2, 2026
12:32 PM, 02-Oct-2026
ड्रोन से निगरानी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 02-Oct-2026
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।#WATCH | Delhi Police Commissioner Anurag Kumar reviews active security arrangements at Jantar Mantar protest site along with senior police officials. pic.twitter.com/UE1gRmdOJr
— ANI (@ANI) October 2, 2026
11:57 AM, 02-Oct-2026
बाराखंबा मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर पोस्ट किया है कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।11:44 AM, 02-Oct-2026
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
आइसा, एसएफआई के करीब 100 कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ कूच करने की कोशिश करने लगे। पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है।11:36 AM, 02-Oct-2026
उन्हें शर्म आनी चाहिए: सांसद मनोज झा
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाजत की जरूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है।"'क्या वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे?' के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल!... पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएंगे।"