{"_id":"6abf6d3e21e855dff4077e32","slug":"gang-extorting-money-in-the-name-of-goldy-brar-busted-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2026 02:07 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी के लिए कॉल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा, 'जिन लोगों की पहचान की गई थी, उनमें से कई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरिफ इस साजिश का मास्टरमाइंड निकला जो पानीपत जेल में गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों के संपर्क में था। उसने अपने दोस्त मुबारक के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि यूएई (दुबई) में रहने वाले अपने एक परिचित, आरिश से फोन कॉल करवाकर वो ठेकेदारों से रंगदारी वसूलेंगे। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। आरिफ ने गोल्डी बराड़ से सीधे बात करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी; हालांकि, उसने यह जरूर बताया कि जेल में उसकी मुलाकात गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों से हुई थी। उन्हीं के साथ बातचीत के दौरान उसे यह विचार आया कि गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर रंगदारी वसूलकर वह काफी पैसे कमा सकता है।"
विज्ञापन