Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Delhi ncr receives heavy rainfall with strong thunder shower hailstorm in few areas waterlogging trees falling see photos
{"_id":"628afda3aa68e86c5427acc1","slug":"delhi-ncr-receives-heavy-rainfall-with-strong-thunder-shower-hailstorm-in-few-areas-waterlogging-trees-falling-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिश: तेज आंधी से सैकड़ों जगह टूटे पेड़, जलजमाव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिश: तेज आंधी से सैकड़ों जगह टूटे पेड़, जलजमाव से लोग परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 12:47 PM IST
सार
एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध है कि उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दूसरी ओर, आंधी-बारिश और बिजली के कारण दिल्ली एनसीआर में कई पेड़ गिरे और हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में पुल प्रह्लादपुर के नीचे भरा पानी, सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरे, कई रास्तों पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के करीब पांच बजे से चल रही तेज आंधी और बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में सैकड़ों पेड़ों के गिरने की घटना सामने आई है। सप्ताह के पहले दिन की सुबह ही इस तरह की आंधी और बारिश से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई इलाकों में भारी जाम भी लग गया है।
तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बत्ती भी गुल है। मौसम बदले मिजाज और आंधी-बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध है कि उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दूसरी ओर, आंधी-बारिश और बिजली के कारण दिल्ली एनसीआर में कई पेड़ गिरे और हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली। करी
2 of 8
delhi ncr rain
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरने के साथ फरीदाबाद व नोएडा में कई जगह सोमवार सुबह ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।
#WATCH | Heavy rainfall in Delhi since morning causes traffic snarls in different parts of the city; visuals from ITO pic.twitter.com/DagL1h5UWD
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही चल दिए। हालांकि, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा, जिससे गर्मी के तेवर नरम रहे। हवा में नमी का स्तर 29 से 77 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
delhi ncr rain
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह से ही बारिश होने से मौसम का रुख पूरी तरह से बदल गया है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिन लोगों को अपने दफ्तरों के लिए निकलना है उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
गुरुग्राम में बस अड्डे में हुआ जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम समेत कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। खबर है कि आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।