सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi out of list of top 10 polluted cities in the world

राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर: दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची से दिल्ली बाहर, अब 12वां स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 12वें स्थान पर आ गया है, जो राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है। 15 फरवरी को दिल्ली का एक्यूआई 143 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।

Delhi out of list of top 10 polluted cities in the world
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली इस बार टॉप-10 सूची में शामिल नहीं रही है, जो राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी आईक्यूएयर की नवीनतम रैंकिंग में दिल्ली को अब 12वां स्थान दिया गया है, जबकि पहले यह शहर अक्सर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष 10 में रहता था। 

Trending Videos

आईक्यूएयर की रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हालांकि यह स्तर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन दुनिया के कई अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है। इस रैंकिंग के अनुसार अब कुवैत सिटी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है, जहां एक्यूआई 509 तक पहुंचा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में मौसम और हवा की गति में सुधार के कारण दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में कुछ राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ने की संभावना बनी रहती है। दिल्ली लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार रहा है, इसलिए टॉप-10 सूची से बाहर होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इसके बावजूद, दिल्ली का एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed