{"_id":"6ae3345333c71b45640ed0b7","slug":"delhi-police-arrested-one-accused-in-case-involving-fraud-under-pretext-of-providing-jobs-in-russia-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो मोबाइल फोन किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो मोबाइल फोन किए बरामद
Thu, 29 Oct 2026 05:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर रूस में नौकरी दिलाने के बहाने भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर ठगने का आरोप है। इस धोखाधड़ी में कथित रूप से फर्जी वेबसाइट embassytest.com का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें कथित तौर पर वेबसाइट, पेमेंट एप्लिकेशन, जीमेल अकाउंट, लिंकडिन पर हुई बातचीत और वेबसाइट डेवलपमेंट व भुगतान से संबंधित वाट्सएप चैट के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी है। पुलिस करीब 50 लेनदेन के वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है और इस कथित धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में 25 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब 50 वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन