फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested six cyber fraudsters

Delhi: युवक से 4.29 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान और मध्य प्रदेश से छह गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 09:17 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 04 Aug 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested six cyber fraudsters
arrest - फोटो : arrest

दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में राजस्थान और मध्य प्रदेश से छह सक्रिय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने एक दिल्ली निवासी से अमेजन टास्क और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 4.29 लाख रुपये ठगे थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसे अमेजन टास्क-आधारित घोटाले में 4.29 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। धोखाधड़ी करने वालों ने खुद को अमेजन से जुड़ी एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया था। उन्होंने आकर्षक कमीशन का लालच देकर ऑनलाइन प्रमोशनल टास्क का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद पीड़ित आरोपियों के जाल में फंसता चला गया। उसे जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी सुरेश कुमार यादव (28) और पूरन मल यादव (36), इंदौर निवासी अरशान एमडी (22), गुफरान कुरेशी (23), अभिजीत पटिदार (19), आर्यन राठौड़ (19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed