फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police chief replaced mid-term for second time in decade

एक दशक में दूसरी बार!: दिल्ली पुलिस आयुक्त का बीच कार्यकाल में तबादला, 2017 के बाद पहला मौका; जानें

Sat, 18 Jul 2026 06:28 PM IST
अनुज कुमार धनंजय मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 06:28 PM IST
सार

बीते एक दशक में दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में अचानक बदलाव के मामले बेहद कम रहे हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को सतीश गोलचा का तबादला हुआ, जो 10 साल में दूसरा ऐसा मौका था। इससे पहले 2017 में आलोक कुमार वर्मा का कार्यकाल सीबीआई निदेशक नियुक्त होने के कारण बीच में समाप्त हुआ था।

विज्ञापन
Delhi Police chief replaced mid-term for second time in decade
सतीश गोलचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक दशक में दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में कार्यकाल के दौरान अचानक बदलाव के मामले बेहद कम रहे हैं। शुक्रवार को सतीश गोलचा का तबादला यह 10 साल में दूसरा मौका था, जब किसी नियमित दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नेतृत्व परिवर्तन किया गया हाे। 

विज्ञापन


इससे पहले 2017 में आलोक कुमार वर्मा का कार्यकाल सीबीआई निदेशक नियुक्त होने के कारण बीच में समाप्त हुआ था। इसके अलावा इस अवधि में अधिकांश नियमित पुलिस आयुक्त सेवानिवृत्ति तक पद पर बने रहे, जबकि दो बार केवल अंतरिम व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो शीर्ष नेतृत्व में स्थिरता बनाए रखने की परंपरा दिखाई देती है। अमूल्य पटनायक, एसएन श्रीवास्तव, राकेश अस्थाना और संजय अरोड़ा अपने कार्यकाल के अंत तक पद पर बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में बीच कार्यकाल नेतृत्व परिवर्तन सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपवाद की स्थिति रही है। इस दौरान जुलाई 2021 में बालाजी श्रीवास्तव और जुलाई-अगस्त 2025 में शशि भूषण कुमार सिंह को अंतरिम रूप से दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed