{"_id":"69f4bd5ef4f91fb9780f4e4a","slug":"delhi-polices-operation-milap-successful-194-missing-people-found-in-april-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134639-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन मिलाप’ सफल, अप्रैल में 194 लापता लोग मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन मिलाप’ सफल, अप्रैल में 194 लापता लोग मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 45 बच्चे और 149 वयस्क परिवारों से मिलाए, तकनीक और खुफिया तंत्र की अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पश्चिमी जिला इकाई ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत अप्रैल माह में 194 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें 1 से 30 अप्रैल के बीच लापता हुए 45 बच्चे और 149 वयस्क शामिल हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का व्यापक उपयोग किया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लापता लोगों की तस्वीरें साझा कर तलाश तेज की गई। पुलिस टीमों ने चालकों, परिचालकों, विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ अस्पतालों और थानों के रिकॉर्ड भी खंगाले। कापसहेड़ा थाने ने 8 नाबालिग और 21 वयस्कों को खोजा, जबकि दिल्ली छावनी थाने ने 30 लोगों का पता लगाया। जनवरी से 30 अप्रैल तक कुल 542 लापता व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है, जिनमें 143 बच्चे और 399 वयस्क शामिल हैं।