Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around Akshardham Temple is 349

वायु प्रदूषण: दिल्ली पर चढ़ने लगी जहरीली हवाओं की परत, आज सुबह 349 तक पहुंचा अक्षरधाम के आसपास का एक्यूआई

Mon, 02 Nov 2026 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 07:23 AM IST
सार

कुछ दिन पहले बारिश के बाद जो एक्यूआई 100 के नीचे था आज वह 350 के करीब जा पहुंचा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 349 है। 

विज्ञापन
Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around Akshardham Temple is 349
पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण जहरीली हवाओं की परत चढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले बारिश के बाद जो एक्यूआई 100 के नीचे था आज वह 350 के करीब जा पहुंचा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 349 है। इसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से शुरू हुआ एक्यूआई चढ़ना
इससे पहले महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 144 अंकों का उछाल दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 यानी मध्यम श्रेणी में था, जो रविवार को बढ़कर 261 पर पहुंच गया। शाम छह बजे के बाद यह और बढ़कर 272 दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई।



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल 59 निगरानी केंद्रों में से 43 पर हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें 23 इलाके ऐसे हैं, जहां एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। वहीं, 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। केवल 14 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

पराली के धुएं का असर बढ़ने की आशंका
आईआईटीएम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान करीब 18 फीसदी रहने का अनुमान था। रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चली हवाओं के कारण पंजाब और हरियाणा की ओर से प्रदूषक दिल्ली पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण गतिविधियां और स्थानीय प्रदूषण भी हवा की गुणवत्ता बिगाड़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा और रफ्तार प्रदूषकों के फैलाव को प्रभावित करती है। ऐसे में स्थानीय उत्सर्जन के साथ बाहरी स्रोतों से आने वाला प्रदूषण भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर असर डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed