सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to Swelter Under Heatwave for Two Days Weather Department Issues Yellow Alert

आज का मौसम: लू की तपिश से दो दिन झुलसेगी दिल्ली, सहना पड़ेगा 45 डिग्री टॉर्चर, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि इस अवधि में लगातार तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति सामान्य तौर पर 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 

Delhi to Swelter Under Heatwave for Two Days Weather Department Issues Yellow Alert
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में गर्मी की तपिश के बीच अब लू का सितम भी राजधानीवासियों को झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 18 से 23 मई के बीच मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार जताने के साथ ही अधिकतम तापमान के 42 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है। 19 और 20 मई के लिए लू का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।


 

मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि इस अवधि में लगातार तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति सामान्य तौर पर 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान में इजाफा होगा और लोगों को सूरज की तेज तपिश महसूस होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लू के रूप में चलने वाली गर्म हवाएं सड़क पर चलने वाले राहगीरों की परेशानी बढ़ाएंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। बीते दो दिन से पारा 40 के ऊपर बना हुआ है।

मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार
दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से फिजा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में दो सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। 

वहीं, गाजियाबाद में 205, फरीदाबाद में 183 और नोएडा में 175 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 172 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4500 मीटर रही। 

इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 190.8 और पीएम2.5 की मात्रा 65 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed