{"_id":"6a0a28f55943aaf2080e0f58","slug":"delhi-prisoner-escapes-from-police-custody-in-filmy-style-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर पुलिस हिरासत से बंदी फरार, पेशी के लिए हिमाचल से हरियाणा लाया गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर पुलिस हिरासत से बंदी फरार, पेशी के लिए हिमाचल से हरियाणा लाया गया था आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने के बाद वापस ले जा रहे थे। बस में चढ़ने के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और हथकड़ी समेत सड़क की दूसरी ओर खड़ी बलेनो कार में बैठ गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश से बहादुरगढ़ की अदालत में पेशी के लिए लाया गया एक बदमाश टिकरी बाॅर्डर के पास पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कार से भाग गया। उसकी पहचान अजय के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने के बाद वापस ले जा रहे थे। बस में चढ़ने के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और हथकड़ी समेत सड़क की दूसरी ओर खड़ी बलेनो कार में बैठ गया।
पुलिसकर्मियों ने टिकरी बाॅर्डर से बहादुरगढ़ तक पीछा कर कार की तलाश की, लेकिन कुछ ही देर में कार आंख से ओझल हो गई। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मुंडका थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हेमराज हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत हैं। उनकी तैनाती बिलासपुर पुलिस लाइन में है। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में हेमराज ने बताया कि 14 मई को सिपाही सुमित के साथ आरोपी झज्जर निवासी अजय कुमार को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आए थे। अजय फिलहाल सदर बिलासपुर में हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक हिरासत में था।
पेशी खत्म होने के बाद दोनों आरोपी को लेकर लौट रहे थे। शाम 5.15 बजे वह टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। उन्होंने आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगा रखी थी। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली एक बस आकर रुकी। वह आरोपी को बस पर चढ़ाने लगे। तभी आरोपी अजय ने जोरदार धक्का मारा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गए। हथकड़ी उनके हाथ से छूट गई और मौके का फायदा उठाकर आरोपी भागा।
आरोपी भागकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ी सफेद रंग की बलेनो कार में बैठकर भाग गया। भागने के दौरान उन्होंने कार का नंबर नोट किया और एक ऑटो से कार का पीछा करने लगे। आरोपी की कार कुछ देर में आंखों के सामने से ओझल हो गई। काफी तलाश के बाद दोनों टिकरी बॉर्डर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।