सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police Alert: Several Routes to Remain Closed on Wednesday Advisory Issue

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: आज कई रास्ते रहेंगे बंद, इन मार्गों पर आने से बचें; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल 20 मई को आयोजित की जा रही है। इससे नई दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। 

Delhi Traffic Police Alert: Several Routes to Remain Closed on Wednesday Advisory Issue
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल 20 मई को आयोजित की जा रही है। इससे नई दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर न जाने की सलाह दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित मार्गों को गूगल मैप और मैप माई इंडिया पर पर देखा जा सकेगा।

Trending Videos

इन बातों को रखें ध्यान
- दोनों शिखर सम्मेलन 28 मई से 1 जून 2026 तक
- दोनों प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होंगे।
- कल फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करें। दोनों पर यातायात दोनों दिशाओं में चलता रहेगा।
- उत्तर-दक्षिण राजघाट और सराय काले खां के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
- पश्चिम-दक्षिण धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
- पूर्व-दक्षिण में सराय काले खां और बारापूला/आश्रम चौक कॉरिडोर के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
- हवाई अड्डे के लिए धौला कुआं से एनएच-8/ गुरुग्राम रोड खुला रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली में यहां से प्रवेश करें
एसपी मार्ग और मथुरा रोड प्रभावित या बंद रहने पर रिंग रोड और वंदेमातरम मार्ग के माध्यम से आ-जा सकते हैं। डब्ल्यू -पॉइंट (तिलक मार्ग) कनॉट प्लेस की ओर जाने के लिए सिकंदरा रोड या डीडीयू मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। राजीव चौक आउटर सर्कल और कनॉट प्लेस तक पहुंच बनी रहेगी। संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग या बाराखंबा रोड होकर जा सकते हैं। आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर चिकित्सा सहायता के लिए शेख अब्दुल रहमान मार्ग होकर जा सकते हैं। अस्पताल जाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोर्ट जाने वाले तिलक मार्ग सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और पटियाला हाउसकोर्ट के लिए खुला है।

विज्ञापन

भारत मंडपम ऐसे पहुंचें
भैरो मंदिर पर पार्किंग-रिंग रोड से भैरो मंदिर तक जाएं और अपनी कार वहीं पार्क करें। केवल गेट नंबर 4 या 10 से प्रवेश करें। कैब पिक-अप और ड्रॉप तथा डीटीसी बस स्टॉप गेट नंबर 4 और 10 के पास उपलब्ध हैं। कैब एग्रीगेटर पार्टनर्स ओला, उबर, रैपिडो और भारत टैक्सी गेट नंबर 4 और 10 तक संचालित होंगी। पार्क-एंड-राइड शटल आईटीपीओ गेट नंबर 4 और 10 से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी मिलेगी। मेट्रो को प्राथमिकता दें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से आएं और जाएं यह आयोजन स्थल तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका है।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें-
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095
WhatsApp: +91-8750871493
X / Twitter: @dtptraffic

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed