Delhi University: स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, जानिए क्या है वजह
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के दाखिले शुरू करने में देरी हो सकती है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में दाखिले शुरू होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार लंबा हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा का शेड्यूल दस दिन और बढने से डीयू के दाखिले शेड्यूल में देरी हो सकती है। अब डीयू में दाखिले सितंबर के दूसरे सप्ताह से ही शुरू होने की संभावना बन रही है।
मालूम हो कि डीयू में सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही काउंसलिंग शुरू होगी और उसके माध्यम से ही कॉलेज व कोर्स का आवंटन होना है। डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, एनटीए के पूर्व निर्धारित सीयूईटी परीक्षा शेड्यूल केअनुसार परीक्षा 15 जुलाई से 10 जुलाई के बीच होनी थी। वहीं, करीब 15 दिन बाद रिजल्ट (सीयूईटी स्कोर) जारी होने की उम्मीद थी। इस कारण डीयू में अगस्त के अंत में या सितंबर के शुरू होने में स्नात्तक कोर्र्सेज के दाखिले शुरू होने की संभावना थी।
लेकिन अब एनटीए ने परीक्षा के शेड्यूल को 10 अगस्त की जगह 20 अगस्त तक कर दिया गया है। ऐसे में एनटीए की ओर से रिजल्ट 15 दिन बाद जारी किया जाएगा तो डीयू में दाखिला प्रक्रिया लेट हो जाएगी। दरअसल, डीयू को जब तक छात्रों का सीयूईटी स्कोर नहीं मिलता तब तक वह दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकता है। लिहाजा डीयू की दाखिला प्रक्रिया आगे लटक सकती है।
दाखिले के लिए पोर्टल खुलने व गाइडलाइंस जारी होने में दस दिन का समय
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नात्तक दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी करीब दस दिन का समय और लगेगा। पहले इसके 15 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना थी। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी पोर्टल शुरू नहीं किया जा रहा क्योंकि अभी छात्रों के पास बारहवीं का रिजल्ट भी नहीं है। जुलाई के तीसरे सप्ताह तक उम्मीद है कि सीबीएसई की ओर से बारहवीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए। छात्रों को डीयू के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के समय उन्हें सीयूईटी आवेदन का पंजीकरण नंबर भी डालना होगा।