{"_id":"6a538863a24f042a600734be","slug":"demand-raised-to-grant-mother-of-the-nation-status-to-the-cow-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-94237-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव भोडाकलां स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर गोशाला भोडाकलां के प्रधान महेश सैनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संत-महात्माओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई गई।
संतों और लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संविधान की मर्यादा के अनुरूप गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्रदेव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर और राष्ट्र आधार का सम्मानित दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके लिए 27 जुलाई को देशभर में जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
हेड़ाहेड़ी स्थित महाकालेश्वर गो सेवा सदन के महंत राजगिरी महाराज ने कहा कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए सभी को गोसेवा और गोसम्मान के लिए आगे आना चाहिए। कुंभावास के प्राचीन शिव मंदिर के महंत धर्मेंद्र दास महाराज ने कहा कि समाज में संस्कार और संस्कृति कमजोर हो रही है। उन्होंने लोगों से गोसंरक्षण और गोसेवा के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए 27 जुलाई को बड़ी संख्या में गुरुग्राम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने की अपील की। राकेश शर्मा ने कहा कि समाज गोसेवा तो कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को कानून बनाकर गोमाता को सम्मानजनक दर्जा देना चाहिए।