सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Distressed by harassment, a newlywed woman took her own life by hanging herself.

Delhi NCR News: प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के गांधी नगर की वारदात, पुलिस को मृतका के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मृतका की मां ने लगाया पति पर दहेज के लिए मारपीट और परेशान करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त रोजी खातून (20) के रूप में हुई है। पति फंदे से उतारकर महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। रोजी की मां ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल के बाकी लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उनको पीटा जाता था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली रोजी की शादी इसी साल 30 मार्च को अजीत नगर, गांधी नगर के रहने वाले अंसार अली से हुई थी। अंसार भी कटिहार के रहने वाले हैं। गांधी नगर इलाके में वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। एक माह पूर्व ही वह पत्नी को लेकर बिहार से दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed