फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not panic if you receive a voter notice; respond on time: Deputy Commissioner

मतदाता नोटिस मिले तो घबराएं नहीं, समय पर दें जवाब : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य प्रभावी रूप से जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मतदाताओं से अपील की है कि नाम, आयु, दस्तावेज या अन्य विवरण को लेकर आपत्ति या संदेह संबंधी नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित समय में अपना जवाब दें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन विभाग की ओर से संबंधित मतदाताओं को आपत्ति संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर नोटिस की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन सुविधा से भी अपने नाम से संबंधित आपत्ति अथवा नोटिस की स्थिति जांची जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि नोटिस मिलने पर निर्धारित अवधि में अपना पक्ष रखने के साथ आवश्यक और मान्य दस्तावेज जमा करना जरूरी है। समय पर जवाब नहीं देने से आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। एसआईआर के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed