सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor killed maid to death in Delhis Mount Kailash

कातिल डॉक्टर: दिल्ली में नौकरानी की बेरहमी से हत्या, पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किए कई वार; छत पर मिली लाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतका की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी मिला, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। 

Doctor killed maid to death in Delhis Mount Kailash
डॉक्टर ने ली नौकरानी की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। माउंट कैलाश इलाके की एक इमारत की छत पर 45 वर्षीय महिला का शव खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।



Doctor killed maid to death in Delhis Mount Kailash
डॉक्टर का घर - फोटो : अमर उजाला

छत पर मिली महिला की लाश
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही अमर कॉलोनी थाने की टीम, कालकाजी एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान बिल्डिंग की छत पर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Doctor killed maid to death in Delhis Mount Kailash
घर के बाहर मौजूद पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

मौके से बैट और चाकू बरामद
मृतका की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी मिला, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं छत पर मौजूद डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रहा था।

विज्ञापन

Doctor killed maid to death in Delhis Mount Kailash
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी डॉक्टर ने कबूली हमले की बात
जांच के दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले बैट से वार किए और बाद में चाकू से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed