फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission DU advice to students Check information bulletin before selecting CUET paper

डीयू की छात्रों को सलाह: सीयूईटी पेपर के चयन से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन देखें, उपलब्ध कराई गईं ये जानकारियां

Tue, 14 Feb 2023 02:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Feb 2023 02:44 AM IST
सार

इंर्फोमेशन बुलेटिन में भाषाओं और सीयूईटी (यूजी) के लिए डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट की जानकारी दी गई है। ऐसे में डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वह सीयूईटी पेपर का चयन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन जरूर देखें।

विज्ञापन
DU Admission DU advice to students Check information bulletin before selecting CUET paper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रशासन ने इंर्फोमेशन बुलेटिन व वेबसाइट admission.uod.ac.in को जारी कर दिया है। बीते साल की तरह इस साल भी डीयू के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्कोर अनिवार्य है। सीयूईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में डीयू ने अपना इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है, जिससे कि दाखिले की जानकारी समय से मिल सके। बुलेटिन में दाखिला पात्रता, दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी, प्रोग्राम आधारित योग्यताएं संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। डीयू में दाखिला प्रक्रिया मई में शुरू होनी है।

विज्ञापन


इंर्फोमेशन बुलेटिन में भाषाओं और सीयूईटी (यूजी) के लिए डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट की जानकारी दी गई है। ऐसे में डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वह सीयूईटी पेपर का चयन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन जरूर देखें। वहीं, स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी के फॉर्म में डीयू का विकल्प अवश्य चुनें। वहीं गैप ईयर वाले छात्र भी सीयूईटी देकर डीयू स्नातक प्रोग्राम के योग्य होंगे। इस बार डीयू दाखिला प्रक्रिया व योग्यता में किसी प्रकार का बदलाव नहीं है। बीते साल की तरह ही छात्र का सीयूईटी यूजी में उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसमें उसने बारहवीं की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में दाखिला सीयूईटी से होगा
डीयू में इस बार बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में दाखिला सीयूईटी स्कोर से ही होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से सूचना बुलेटिन और कॉलेज-विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें। कॉलेज ऑफ आर्ट में चलने वाले इस कोर्स के लिए बीते साल दाखिले अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिए थे। डीयू और अंबेडकर यूनिवर्सिटी में इस कोर्स को लेकर टकराव था। इस कारण से वहां दाखिला प्रक्रिया भी लेट शुरू हुई थी।

17 मार्च को आयोजित होगा पहला वेबिनार
डीयू की दाखिला शाखा ने सीयूईटी यूजी 2023 दाखिला प्रक्रिया की जागरूकता के लिए कई पहल की हैं। छात्र अपने कोर्स की विशिष्ट योग्यता की आवश्यकताओं के अनुसार अपने टेस्ट पेपर चुनने का चुनाव करें, इसके लिए उदाहरण के रूप में वीडियो ट्यूटोरियल वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के माध्यम से सीयूईटी यूजी का फॉर्म किस तरह भरना और पहले, दूसरे व तीसरे सेक्शन से कैसे पेपर का चयन करना है।

दाखिले के लिए कौन से जरूरी दस्तावेज हैं, वह जल्द ही दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। दाखिले में छात्रों की मदद करने के लिए दाखिला शाखा 17 फरवरी को एक वेबिनार आयोजित करने जा रही है। यह दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। इस वेबिनार को www.admission.uod.ac.in और विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल www.youtube.com/@univofDelhi पर लाइव देख सकेंगे। डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल सीयूईटी यूजी 2023 और दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर प्रकाशित जानकारी को ही देखें।

विज्ञापन

ऐसी होगी प्रोग्राम में प्रवेश योग्यता की गणना
अधिकांश बीएससी (साइंस) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए योग्यता की गणना भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान के आधार पर की जाएगी। बीएससी प्रोग्राम के लिए सीयूईटी में तीन विषयों व किसी एक भाषा में कम से कम 30 फीसदी अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। बीए आर्ट्स में दाखिले लिए टेस्ट में पहले सेक्शन में से किसी एक भाषा और दूसरे सेक्शन से किन्हीं तीन विषयों में उपस्थित होना होगा। मेरिट इन्हीं तीन विषयों और भाषा में प्राप्त किए गए अंंकों के आधार पर की जाएगी। अधिकतर विषयों के लिए तीन विषयोंं व एक भाषा का फॉर्मूला ही चलेगा। बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र में दाखिले के लिए छात्रों को सीयूईटी के लिए गणित में टेस्ट देना अनिवार्य है। इसके लिए मेरिट की गणना चयन की गई भाषा, गणित और किन्हीं दो विषयों में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed