फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Elective paper on Delhi Sultanate removed from History PG syllabus.

डीयू : इतिहास के पीजी सिलेबस से दिल्ली सल्तनत का वैकल्पिक पेपर हटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तहत चल रही है सिलेबस समीक्षा के तहत किया गया बदलाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास के स्नातकोत्तर सिलेबस से दिल्ली सल्तनत : स्ट्रक्चर्स ऑफ अथॉरिटी इन मेडिवल नॉर्थ इंडिया का वैकल्पिक पेपर हटा दिया गया है। इसके अलावा प्राचीन और आधुनिक भारत के इतिहास से जुड़े कुछ पुराने पेपर को भी सिलेबस में जगह नहीं दिया गया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लगातार हो रही सिलेबस समीक्षा के तहत किया गया है।
दिल्ली सल्तनत का वैकल्पिक पेपर (डिसिप्लिन स्पेसिफिक इलेक्टिव-डीएसई) कई वर्षों से मध्यकालीन भारत के इतिहास की पढ़ाई का हिस्सा रहा है। इस पेपर में दिल्ली सल्तनत के केवल शासकों और युद्धों के बारे में नहीं पढ़ाया जाता था, बल्कि इसमें यह समझाया जाता था कि उस समय राज्य कैसे बनाए सत्ता और प्रशासन कैसे चलता था।
विज्ञापन

इसके साथ ही जेंडर एंड वुमेन इन अर्ली इंडिया पेपर भी शामिल नहीं है। इसमें प्राचीन भारत में महिलाओं की स्थिति और उनकी भूमिका के बारे में पढ़ाया जाता था। प्राचीन भारत की राजनीति और धर्म से जुड़े पेपर भी नहीं पढ़ाए जाएंगे। पॉलिटिकल प्रोसेसेज एंड स्ट्रक्चर ऑफ पॉलिटीज इन एंशिएंट इंडिया नाम का पेपर भी नए सिलेबस में नहीं है। इसी तरह रिलिजन एंड सोसाइटी इन एंशिएंट इंडियन लिटरेचर भी नए सिलेबस में शामिल नहीं किया गया है। तीसरे सेमेस्टर के लिए कई डीएसई पेपर प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन नए अधिसूचित सिलेबस में 16 पेपर ही शामिल किए गए हैं। कुछ अन्य पेपर अभी चर्चा के तहत हैं, जबकि कुछ पेपर पर अभी चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed