{"_id":"6a7f1df8521023bf8f0b7a3d","slug":"four-nepali-nationals-arrested-with-charas-worth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-150800-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 109 करोड़ की चरस के साथ चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 109 करोड़ की चरस के साथ चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश : स्पेशल स्टाफ की टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 106.250 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। इसकी कीमत इंटरनेशनल बाजार में 109 करोड़ रुपये बताई जा रही है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो ऑपरेशन से भारत-नेपाल नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को ध्वस्त किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में बड़े पैमाने पर स्टॉक और डिस्ट्रीब्यूशन में मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस नेपाल में मौजूद सप्लायर और लोकल डिस्ट्रीब्यूटर की पहचान के लिए आगे की जांच चल रही है।
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार, एसआई नवीन गुर्जर, एसआई अभिमन्यु और एसआई अमित की टीम ने 29 जून, 2026 को, दिल्ली-एनसीआर में चरस की सप्लाई में शामिल नेपाल के नागरिकों के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कोटला मुबारकपुर के एक घर में दबिश देकर तीन नेपाली आरोपी भरत थापा, गोविंद बुढ़ा और एक 50 वर्ष की महिला को पकड़ा गया था। इनके कब्जे से कुल 8.598 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले पुलिस टीम ने जांच जारी रखी। जांच में पता लगा कि एक और 32 वर्ष की महिला दिल्ली के वजीराबाद में एक बड़ा स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट चला रही थी। महिला के सही ठिकाने का पता चलने के बाद 12 अगस्त को छापेमारी की और 13 प्लास्टिक बैग में पैक की गई 97.652 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस के साथ-साथ एक मिक्सिंग मशीन और पैकिंग का सामान बरामद किया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह भरत थापा, गोविंद बुढ़ा और एक अन्य महिला के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का हिस्सा थी, लेकिन उन लोगों के पकड़े जाने के बाद वह भारत छोड़कर नेपाल चली गई थी। वह हाल ही में यह सोचकर भारत लौटी थी कि मामला शांत हो गया होगा और उसने अपना काम फिर से शुरू कर दिया। चारों आरोपियों में से किसी का भी पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सिंडिकेट कैसे काम करता था।