{"_id":"6a7f2096e5730a82aa0864c2","slug":"chants-of-vande-mataram-from-dwarka-to-nsut-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150802-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: द्वारका से एनएसयूटी तक वंदे मातरम् का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: द्वारका से एनएसयूटी तक वंदे मातरम् का जयघोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर द्वारका से एनएसयूटी तक वंदे मातरम् का जयघोष गूंजा। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में द्वारका सेक्टर-14 के वेगास मॉल से एनएसयूटी तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, स्थानीय विधायक, जिला महामंत्री और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के पर लोग झूमते नजर आए। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के करोड़ों लोगों के संकल्प, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने दिल्लीवासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प लेने की अपील की।