फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus runs over Class 8 student on her way to school; dies on the spot.

Delhi NCR News: स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को डीटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
-न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा इलाके की घटना, घटना में स्कूटी चला रहे बच्ची के चाचा हुए घायल
विज्ञापन

-लोगों ने बस पर पथराव कर शीशे तोड़े, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
न्यू अशोक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक डीटीसी बस ने स्कूटी सवार 12 साल की छात्रा कायना पाल को कुचल दिया। इस हादसे में कायना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा स्कूटी चलाने वाले पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बस पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे टूट गए। चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक एस के मुराद (45 साल) को गिरफ्तार किया। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। कायना खिचड़ीपुर की निवासी थी। वह वसुंधरा एन्क्लेव के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता अमन पाल ने बताया कि कायना आजादी के जश्न के लिए स्कूल जा रही थी।
परिवार ने कहा, इंजीनियर बनना चाहती थी : कायना के पिता अमन पाल ने आरोप लगाया कि बस उल्टी दिशा से आ रही थी। उन्होंने कहा कि स्कूटर अपनी लेन में सही तरीके से चल रहा था। कायना एक होनहार छात्रा थी और इंजीनियर बनना चाहती थी। उसने हाल ही में एक क्विज प्रतियोगिता में एक टैबलेट जीता था। कायना की मौत से परिवार में गहरा सदमा है।
विज्ञापन

-------

अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नजफगढ़ इलाके में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया और घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। मरने वाले व्यक्ति का शरीर क्षत विक्षत हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पेंट की जेब से एक अस्पताल की पर्ची मिली है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article