फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire at furniture shop; one youth dies of suffocation, another hospitalized.

Delhi NCR News: फर्नीचर दुकान में आग, दम घुटने से एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
शाहबेरी में बृहस्पतिवार रात करीब 2 बजे हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फंस गए थे दोनों रिश्तेदार
विज्ञापन

-डिलिवरी बॉय ने पड़ोसियों को दी सूचना तो हादसे का पता चला, 15 मिनट में पहुंची दमकल टीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे सीएनसी (लकड़ी जाली कटिंग) की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय दुकान के अंदर सो रहे दो युवक आग और धुएं के बीच फंस गए। दमकल कर्मियों ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां 18 वर्षीय अल्तमश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके फुफेरे भाई अमन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान के पास से गुजर रहे डिलिवरी बॉय ने आग देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू करने के साथ दमकल और पुलिस को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य से पहले विद्युत विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने दुकान में प्रवेश कर दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल वृंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां अल्तमश को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही काम सीखने आया था अमन...120 वर्ग फीट की दुकान में धुआं भरने से नहीं निकल सका बाहर
रामपुर जिले के अजीतपुर गांव निवासी निजाम की शाहबेरी में सीएनसी जाली कटिंग की दुकान है। उसका छोटा भाई अल्तमश दुकान पर काम करता था। अमन करीब तीन दिन पहले ही काम सीखने के लिए वहां आया था। करीब 12 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी दुकान में अचानक आग लगने से धुआं भर गया। दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर के पास आग लगने की आशंका
सीएफओ प्रदीप चौबे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बिजली के मीटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मीटर दुकान के बाहर लगा था। आग ने गेट और पास रखी लकड़ियों को चपेट में ले लिया, जिसके बाद धुआं तेजी से दुकान के अंदर भर गया। दमकल विभाग ने सात गाड़ियां रवाना की थीं, लेकिन स्थिति नियंत्रित होने के कारण एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। आसपास के दुकानदारों और मकानों में मौजूद लोगों को भी एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

परिवार में मचा कोहराम
अल्तमश चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अमन के उपचार के लिए परिवार के लोग सफदरजंग अस्पताल में मौजूद रहे। अमन भी अजीतपुर गांव का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही दुकान पर काम सीखने आया था।


कारोबार को भारी नुकसान
आग से दुकान में रखा फर्नीचर, लकड़ी और सीएनसी जाली कटिंग से संबंधित उपकरण व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में बड़ी मात्रा में सामान रखा होने के कारण कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed